बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर में बोर्ड परीक्षा देकर घर लौट रहे 18 वर्षीय छात्र की डंपर की जोरदार टक्कर से मौत हो गई। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया और इलाके में शोक की लहर दौड़ गई। मृतक की पहचान सिकंदराबाद एसडीएम कॉलोनी निवासी 18 वर्षीय प्रवेश के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि प्रवेश गेसुपुर से कक्षा-12 की हिंदी की परीक्षा देकर बाइक से अपने घर लौट रहा था। इसी दौरान रास्ते में डंपर ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि प्रवेश ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं, घटना के बाद आरोपी डंपर चालक मौके से फरार बताया जा रहा है। पुलिस ने वाहन को कब्जे में लेकर चालक की तलाश शुरू कर दी है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
HomeFeaturedSIKANDERABAD NEWS || सिकन्द्राबाद खबरबोर्ड परीक्षा देकर लौट रहे छात्र को डंपर ने मारी जोरदार टक्कर,...
बोर्ड परीक्षा देकर लौट रहे छात्र को डंपर ने मारी जोरदार टक्कर, मौत
0
40
Previous article
RELATED ARTICLES


