बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना छतारी की पुलिस ने अपमिश्रित जहरीली शराब बनाने वाले छह शातिर तस्करों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि हम सभी के द्वारा पानी में केमिकल व रंग मिलाकर अमिश्रित शराब बनाई जाती है जिसको हम मिस इंडिया मार्का फ्रूटी नुमा रेपर में भर देते है एवं पैकिंग मशीन की मदद से पैक कर देते है, उसके बाद हम लोग मिस इंडिया मार्का फ्रूटी पर फर्जी बार-कोड लगाते है जिसको हम लोग गत्ते के कार्टून में पैक कर छोटा हाथी वाहन व कार के माध्यम से ठेको व अन्य जगहों पर विक्रय कर देते है।
आपको बता दें कि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिंह के निर्देशन में अपराधों पर अंकुश लगाये जाने हेतु अपराधियो के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत 10 मार्च 2026 को स्वाट टीम देहात एवं थाना छतारी पुलिस द्वारा चैकिंग के दौरान शेखूपुर से पण्ड्रावल को जाने वाले रास्ते पर आम के बाग से छह शातिर आरोपियों को करीब 30 लीटर अपमिश्रित शराब, 24 पव्वे मिस इंडिया मार्का, 200 लीटर अपमिश्रित शराब बनाने का केमिकल, 1430 रैपर मिस इंडिया मार्का, 01 बण्डल बार-कोड स्टीकर, अपमिश्रित शराब बनाने के उपकरण तथा घटना में प्रयुक्त 01 कमर्शियल वाहन छोटा हाथी व 02 कार सहित गिरफ्तार किया गया। पकड़े गए आरोपियों की पहचान संजय कुमार गुर्जर पुत्र श्रीचन्द निवासी आकाश नगर थाना मन्सूरी जनपद गाजियाबाद, कौशेन्द्र कुमार पुत्र वीरपाल सिंह निवासी ग्राम मानपुर थाना शिकारपुर जनपद बुलन्दशहर, नितिन यादव पुत्र गवर्नर यादव निवासी ग्राम पूठी थाना वेब सिटी जनपद गाजियाबाद, विशाल यादव पुत्र रामभूल सिंह निवासी ग्राम पूठी थाना वेब सिटी जनपद गाजियाबाद, अक्षत शर्मा पुत्र योगेन्द्र शर्मा निवासी ग्रांम पूठी थाना वेब सिटी जनपद गाजियाबाद तथा सोनू पुत्र महेशपाल निवासी ग्राम कुसैता थाना आंवला जनपद बरेली के रूप में हुई है। आरोपियों की गिरफ्तारी एवं बरामदगी के संबंध में थाना छतारी पर मुअसं- 86/2026 धारा 60/60(2)/72 आबकारी अधिनियम व धारा 274,318(4), 336(3),338,340(2) बीएनएस पंजीकृत कर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही करते हुए उन्हें जेल भेज दिया है।
अपमिश्रित जहरीली शराब बनाने वाले छह शातिर तस्कर गिरफ्तार
RELATED ARTICLES



