बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): त्योहारों को सकुशल संपर्क कराने के लिए पुलिस-प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। जनपद बुलंदशहर के विभिन्न थाना प्रभारियों ने अपने-अपने क्षेत्र में पुलिस बल के साथ पैदल गश्त की और सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया और संबंधित को जरूरी दिशा-निर्देश दिए। एसएसपी ने पुलिस बल के साथ पैदल पेट्रोलिंग की तथा जनपद के समस्त थानों के प्रभारी, क्षेत्राधिकारियों ने पैदल गश्त की और सभी से त्योहारों को सकुशल संपन्न कराने की अपील की।


