बुलंदशहर जययात्रा: जनपद बुलंदशहर के थाना खुर्जा देहात का वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा रविवार को वार्षिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान एसएसपी ने पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए थाना परिसर में वृक्षारोपण किया। साथ ही चौकीदारों को वर्दी (साफा व कोट) वितरित कर उनके मनोबल को बढ़ाया और जिम्मेदारियों के निर्वहन में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया। निरीक्षण के दौरान थाना प्रभारी खुर्जा देहात को अपराधों की रोकथाम, कानून-व्यवस्था सुदृढ़ रखने, लंबित विवेचनाओं के शीघ्र निस्तारण, रात्रि गश्त बढ़ाने तथा जनशिकायतों का समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के सख्त दिशा-निर्देश दिए गए।
खुर्जा देहात थाना में एसएसपी ने किया वृक्षारोपण
RELATED ARTICLES



