Wednesday, April 1, 2026
HomeFeaturedBULANDSHAHR CITY NEWS || बुलंदशहर शहर खबरहनुमान जयन्ती पर पुलिस की कड़ी व्यवस्था

हनुमान जयन्ती पर पुलिस की कड़ी व्यवस्था


बुलंदशहर, डस्क (जय यात्रा): मेरठ परिक्षेत्र के पुलिस उप महानिरीक्षक कलानिधि नैथानी ने हापुड़, बुलन्दशहर सहित मेरठ रेंज के सभी जनपदों में हनुमान जयंती पर कड़े सुरक्षा प्रबंध करने के निर्देश दिए है। हनुमान जयन्ती 2 अप्रैल को मनाई जाएगी। इस दिन मिश्रित आबादी इलाको में ड्रोन से भी निगरानी रखी जाएगी और पुलिस गश्त रहेगी।
डीआईजी कलानिधि नैथानी ने बताया कि जनपद में 113 हनुमान मंदिर हैं। 26 शोभायात्रा और अन्य धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। जिले में शोभा यात्रा के मार्ग में पड़ने वाले 37 हाटस्पॉट चिंहित किए गए हैं। जिले में हनुमान जयंती पर कुल 36 धार्मिक कार्यक्रम आयोजित होंगे। हनुमान जयंती 2 अप्रैल को मनाई नापी। हनुमान जयंती को लेकर डीआईजी कलानिधि नैथानी ने जनपद के सभी थानाध्यक्षों, क्षेत्राधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि प्रत्येक छोटी से छोटी घटना व मामलों को गंभीरता से ले।



RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments