बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना शिकारपुर कोतवाली क्षेत्र के मेरठ बदायूं हाईवे मार्ग के भग्गजी होटल के पास का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि युवक गाड़ी की खिड़कियों पर बैठकर स्टंट करते हुए नजर आ रहे हैं। युवक सस्ती लोकप्रियता के चलते अपनी जान को जोखिम में डालकर रील बनाते हुए दिख रहे हैं। लोगों को फेमस होने का नशा इस कदर चढ़ा है कि उन्हें अपनी जान का भी कोई डर नहीं है। जरा सी लापरवाही किसी की जान पर भारी पड़ सकती है। पुलिस को ऐसे हुड़दंग बाजों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्यवाही करनी चाहिए।
कार की खिड़कियों पर बैठकर स्टंटबाजी
0
102
Previous article
Next article
RELATED ARTICLES


