Monday, April 13, 2026
HomeFeaturedPAHASU NEWS || पहासू खबरतलवार लहराने का फोटो वायरल, पुलिस जांच में जुटी

तलवार लहराने का फोटो वायरल, पुलिस जांच में जुटी


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना पहासू क्षेत्र से सोशल मीडिया पर एक युवक द्वारा धारदार तलवार लहराने का फोटो तेजी से वायरल हो रहा है। फोटो सामने आने के बाद पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया है। पुलिस जांच में जुटी हुई है।
आपको बता दें कि आरोपी युवक की पहचान अंकित मीणा पुत्र ओमवीर उर्फ ओमप्रकाश, निवासी गांव अजीजाबाद, थाना पहासू के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि युवक न सिर्फ सोशल मीडिया पर तलवार लहराते हुए फोटो पोस्ट की जिससे क्षेत्र में दहशत का माहौल बन गया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल संज्ञान लिया है। थाना प्रभारी पहासू को आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं। पुलिस जांच कर रही है।



RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments