बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना स्याना क्षेत्र के गांव वैराफिरोजपुर में एक स्कॉर्पियो गाड़ी द्वारा पुलिस का हूटर बजाकर सड़कों पर हुड़दंग मचाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि स्कॉर्पियो चालक पुलिस का हूटर बजाते हुए खुलेआम यातायात नियमों की धज्जियां उड़ा रहा है।
ग्रामीणों के अनुसार, स्कॉर्पियो गाड़ी गांव और आसपास के क्षेत्रों में पुलिस जैसा हूटर बजाकर गांव में दहशत फैला रहे है। स्थानीय लोगों का कहना है कि निजी वाहन पर इस प्रकार पुलिस का हूटर लगाना और उसका इस्तेमाल करना नियमों के खिलाफ है। लोगों ने स्याना पुलिस से मामले में कार्रवाई की मांग की है।
स्याना: हूटर बजाती स्कॉर्पियो ने उड़ाई नियमों की धज्जियां
RELATED ARTICLES



