Friday, March 20, 2026
HomeFeaturedSAYANA NEWS || स्याना खबरस्याना: जंगल में मृत मिली नीलगाय, पुलिस ने जेसीबी से कराया अंतिम...

स्याना: जंगल में मृत मिली नीलगाय, पुलिस ने जेसीबी से कराया अंतिम संस्कार


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना स्याना कोतवाली क्षेत्र के गांव बीहटा के जंगल में रविवार को एक नीलगाय मृत अवस्था में पड़ी मिली। जंगल में नीलगाय का शव देख ग्रामीणों ने तुरंत इसकी सूचना कोतवाली पुलिस को दी। सूचना मिलते ही स्याना कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया और जेसीबी मशीन मंगवाकर मौके पर गड्ढा खुदवाया और मृत नीलगाय का विधिवत अंतिम संस्कार कराया। ग्रामीणों के मुताबिक, नीलगाय जंगल में काफी समय से मृत अवस्था में पड़ी थी। पुलिस ने बताया कि सूचना मिलने के बाद तुरंत कार्रवाई करते हुए मृत नीलगाय को दफनाया गया।



RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments