बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के स्याना क्षेत्र के खादर इलाके में रहने वाले लोगों की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही है। गंगा के घटते-बढ़ते जलस्तर के कारण खादर क्षेत्र से सटे इलाके पानी में डूबे हुए है। बाढ़ के कारण फसले पूरी तरह नष्ट हो गई है। चांसीमढ़िया फतेहपुर, औरंगाबाद तहारपुर और अहार जैसे गंगा किनारे बसे गांवों में स्थिति गंभीर है। इन गांवों की आधी जमीन गंगा के खादर में और आधी बांगर में आती है। यहां मक्का, बाजरा, लौकी, तोरई, कांसीफल और बैंगन की खेती प्रमुख रूप से की जाती है। पशुओं के लिए हरे चारे के संकट भी गहरा हो गया। ऐसे में लोग बड़ी ही ऐतियातन के साथ लोग एक स्थान से दूसरे स्थान पर जा रहे है।
स्याना: खादर इलाके में रहने वाले लोग जल के बीच रहने को मजबूर
RELATED ARTICLES