Saturday, March 28, 2026
HomeFeaturedSAYANA NEWS || स्याना खबरस्याना: नोएडा हवाई अड्डे के उद्घाटन में शामिल हुए गांव वैरा फिरोजपुर...

स्याना: नोएडा हवाई अड्डे के उद्घाटन में शामिल हुए गांव वैरा फिरोजपुर के हजारों कार्यकर्ता


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): उत्तर प्रदेश के जनपद गौतमबुद्धनगर के जेवर में शनिवार को आयोजित नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे (प्रथम चरण) का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा उद्घाटन समारोह में जनपद बुलंदशहर के स्याना क्षेत्र के गांव वैरा फिरोजपुर से हजारों कार्यकर्ता बसों द्वारा रवाना हुए। जेवर एयरपोर्ट बनने से क्षेत्र के विकास को नई गति मिलेगी तथा रोजगार के अवसर बढ़ेंगे। नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा भारत की सबसे बड़ी ग्रीन फील्ड एयरपोर्ट परियोजनाओं में से एक है। इस दौरान लोगों में कार्यक्रम को लेकर काफी उत्साह दिखाई दिया। इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य अमित त्यागी उर्फ मोनू, राजीव कुमार, विवेक त्यागी समेत अन्य ग्रामवासी उपस्थित रहे।



RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments