बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना स्याना क्षेत्र के गांव वैराफिरोजपुर में सड़क पर एक स्कॉर्पियो गाड़ी में सवार लोग हूटर बजाते हुए गुजरते दिखाई दे रहे हैं, जिससे इलाके में चर्चा का माहौल बन गया है। वीडियो सामने आने के बाद स्थानीय लोगों ने मामले में कड़ी कार्रवाई की मांग की है। लोगों का कहना है कि आम नागरिकों द्वारा इस तरह से हूटर का इस्तेमाल करना नियमों के खिलाफ है और इससे कानून व्यवस्था की अनदेखी होती है।
मामले का संज्ञान लेते हुए उत्तर प्रदेश पुलिस ने बुलंदशहर पुलिस को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। इसके बाद बुलंदशहर पुलिस ने थाना प्रभारी स्याना को पूरे मामले की जांच कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई करने के निर्देश जारी किए हैं। स्थानीय लोगों ने मामले में कार्यवाही की मांग की। इसके साथ ही अन्य वाहनों पर भी कार्यवाही की मांग की है।
स्याना: हूटर बजाने वाले स्कॉर्पियों सवारों पर कब होगी कार्यवाही
RELATED ARTICLES



