बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना नरोरा में क्षेत्र के गांव निवाड़ी खादर की रहने वाले एक 15 वर्षीय किशोरी सोमवार को अपने परिवार के साथ गांव के निकट एक मिल ठोकर बंध पर गंगा नदी में स्नान करने आई थी। जहां गहरे जल में जाने की वजह से किशोरी डूब गई। किशोरी के डूबने से वहां मौजूद स्थानीय लोगों में हड़कंप मच गया। सूचना मिलता ही थाना प्रभारी मौके पर पहुंचे और गोताखोरों की मदद से किशोरी की तलाश शुरू कर दी। कड़ी मशक्कत के बाद नाबालिग का शव नदी से बरामद हुआ जिसके बाद किशोरी के परिजन बिना कार्रवाई के शव को अपने साथ ले गए।
गंगा स्नान के दौरान डूबी किशोरी, मौत
0
100
RELATED ARTICLES


