Wednesday, March 11, 2026
HomeFeaturedGULAWATHI NEWS || गुलावठी खबरसगाई समारोह में हर्ष फायरिंग के दौरान किशोर के सिर में लगी...

सगाई समारोह में हर्ष फायरिंग के दौरान किशोर के सिर में लगी गोली


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना गुलावठी कोतवाली क्षेत्र के गांव देवली स्थित ब्रजवासी फार्म हाउस में हर्ष फायरिंग के दौरान एक किशोर के सिर में गोली लगने का मामला सामने आया हैं। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और किशोर को आनन-फानन में उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया जहां किशोर की हालत को गंभीर देखते हुए उसे हायर सेंटर रेफर किया गया हैं।
आपको बता दें कि अपर पुलिस अधीक्षक नगर शंकर प्रसाद ने बताया कि थाना गुलावठी पर बीती रात एक सूचना प्राप्त हुई कि गांव देवली स्थित ब्रजवासी फार्म हाउस में सगाई समारोह के दौरान हर्ष फायरिंग की गई। हर्ष फायरिंग के दौरान गोली ढोल बजा रहे 14 वर्षीय कैफ के सिर में जा लगी जिसके बाद मौके पर भगदड़ मच गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और किशोर को उपचार के लिए अस्पातल में भिजवाया जहां से उसे मेरठ रेफर किया गया। उपचार के बाद किशोर स्वस्थ हैं। पीड़ित पक्ष में मामले में तहरीर देते हुए कार्यवाही की मांग की। मामले में प्राप्त तहरीर के आधार पर सगाई समारोह में शामिल कुछ लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया हैं। गोली चलाने वाले की पहचान कर ली गई हैं। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।



RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments