बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के अनूपशहर कस्बे के वार्ड नंबर-10 मोहल्ला मोरी गेट स्थित बूढ़े बाबा के तालाब का सौंदर्यीकरण किया जाएगा। इसके लिए 50 लाख रुपए का टेंडर निकाला गया हैं। टेंडर प्रक्रिया भी शुरु हो गई हैं।
आपको बता दें कि पालिका अध्यक्ष ब्रजेश गोयल और अधिशासी अधिकारी गार्गी त्यागी ने बताया कि क्षेत्रवासी लंबे समय से तालाब के सौंदर्यीकरण की मांग कर रहे थे। इसके लिए 50 लाख रुपए का टेंडर जारी कर दिया हैं। करीब 50 लाख से इस परियोजना के तहत तालाब के चारों ओर अन्य जनसुविधाओं का विस्तार किया जाना हैं। पालिका अध्यक्ष का कहना हैं कि अनूपशहर कस्बे के हर वार्ड को आदर्श बनाना हैं। वार्ड-10 के अधर में रह गए काम को जल्द पूरा किया जाएगा।
बूढ़े बाबा के तालाब का सौंदर्यीकरण के लिए 50 लाख रुपए का टेंडर जारी
RELATED ARTICLES



