बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना पहासू की पुलिस ने मंगलवार को हत्या की घटना में संलिप्त एक आरोपी को ट्यूबवेल के पास से गिरफ्तार किया है जिसके कब्जे से पुलिस को आला कत्ल एक हथोड़ा बरामद हुआ है। गिरफ्तार आरोपी के पहचान श्याम सिंह पुत्र मथन सिंह गांव बरौला थाना पहासू जनपद बुलंदशहर के रूप में हुई है। पीड़िता ने पुलिस को तहरीर देते हुए बताया कि उसके माता यशपाली के सिर पर उसके पिता समय सिंह द्वारा किसी चीज से चोट मार दी जिससे उसकी माता की मृत्यु हो गई। इस सम्बन्ध में थाना पहासू पर मुअसं 255/25 धारा 103(1) बीएनएस बनाम समय सिंह पंजीकृत किया गया। आरोपी को जेल भेजा जा रहा है।
HomeFeaturedPAHASU NEWS || पहासू खबरहत्या की घटना में संलिप्त आरोपी गिरफ्तार, कब्जे से आलाकत्ल हथोड़ा बरामद
हत्या की घटना में संलिप्त आरोपी गिरफ्तार, कब्जे से आलाकत्ल हथोड़ा बरामद
0
68
- Tags
- Bulandshahr
Previous article
Next article
RELATED ARTICLES



