बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर में अपराधों पर अंकुश लगाये जाने हेतु अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत मंगलवार को थाना खुर्जा नगर पुलिस एवं स्वाट टीम देहात द्वारा धोखाधड़ी में वांछित दस हजार रुपये के पुरस्कार घोषित शातिर आरोपी को तहसील खुर्जा के पास से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपी थाना खुर्जा नगर पर पंजीकृत मुअसं-780/2025 धारा 420/467/468/471 भादवि में वांछित चल रहा था। जिसकी गिरफ्तारी पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिंह द्वारा जनपद बुलन्दशहर द्वारा दस हजार रूपये का पुरस्कार घोषित किया गया था। पकड़े गए आरोपी की पहचान सचिन शर्मा पुत्र नरेन्द्र शर्मा निवासी गांव खेरली हाफिजपुर थाना दनकौर जनपद गौतमबुद्धनगर के रूप में हुई है। आरोपी की गिरफ्तारी के संबंध में थाना खुर्जा नगर पर अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए उसे जेल भेज दिया है।
धोखाधड़ी में वांछित दस हजार रुपये का पुरुस्कार घोषित आरोपी गिरफ्तार
RELATED ARTICLES



