Friday, April 24, 2026
HomeFeaturedGULAWATHI NEWS || गुलावठी खबरबाइक पर सवार पांच युवकों का खतरनाक स्टंट, वीडियो वायरल

बाइक पर सवार पांच युवकों का खतरनाक स्टंट, वीडियो वायरल


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलन्दशहर के थाना गुलावठी क्षेत्र में जिंदल फैक्ट्री के समीप सड़क पर कानून को ठेंगा दिखाते हुए एक ही बाइक पर सवार पांच युवकों द्वारा हुड़दंग व जानलेवा स्टंट करने का मामला सामने आया है। इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि युवक न केवल यातायात नियमों की खुलेआम धज्जियां उड़ा रहे हैं, बल्कि सड़क पर चल रहे अन्य वाहन चालकों और राहगीरों की जान को भी गंभीर खतरे में डाल रहे हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए उत्तर प्रदेश पुलिस ने वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए बुलंदशहर पुलिस को तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।



RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments