बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के अगोता ब्लॉक की ग्राम पंचायत मालागढ़ में विकास कार्यों के नाम पर लाखों रुपए की अनियमितता सामने आई है। डीएम के आदेश पर तीन सदस्यीय समिति ने जांच कर अपनी रिपोर्ट डीपीआरओ को सौंपी है। मामले में सचिव और प्रधान को नोटिस जारी किया गया है। ग्राम पंचायत प्रधान जगजीवन सैनी और सचिव श्रुति सक्सेना पर ग्रामीण अनिल कुमार व अन्य लोगों ने विकास कार्यों की राशि में गबन व अनियमितता के आरोप लगाए थे जिसके बाद मामले की जांच शुरू हुई और दोनों को नोटिस जारी किया गया है। जांच में लगाए गए गबन के आरोप सही पाए गए हैं। जांच रिपोर्ट प्राप्त हो चुकी है। डीएम की तरफ से दोनों को अंतिम नोटिस जारी हो चुका है। उक्त राशि की दोनों से रिकवरी होगी। दोनों फिलहाल यहां-वहां भाग रहे हैं। खुद को फंसता देख दोनों की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं।
जांच में गबन के आरोप पाए गए सही, प्रधान-सचिव को नोटिस जारी, होगी रिकवरी
RELATED ARTICLES