बुलंदशहर, डस्क (जय यात्रा): दिल्ली-हावड़ा रेल मार्ग पर बुलंदशहर जिले के चोला रेलवे स्टेशन के समीप झाड़ियां में एक अज्ञात व्यक्ति का सड़ा-गला शव पड़ा मिला जिसके बाद राहगीरों में भगदड़ मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
आपको बता दें कि पुलिस ने बताया कि रविवार की रात करीब 12 बजे रेलवे लाइन के किनारे झाड़ियां में एक शव पड़े होने की सूचना मिली। सूचना पाकर चोला थाने के कार्यवाहक प्रभारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और झाड़ियां के बीच एक पुरुष का शव पड़ा देखा। जो काफी दिन पुराना प्रतीत हो रहा था। पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और इसकी पहचान के प्रयास किया जा रहे हैं।
रेलवे स्टेशन के समीप झाड़ियों में पड़ा मिला अज्ञात व्यक्ति का शव
RELATED ARTICLES



