Friday, April 24, 2026
HomeFeaturedSHIKARPUR NEWS || शिकारपुर खबरटिप्पणी का विरोध करना भाई को पड़ा भारी, दबंगों में पीटा

टिप्पणी का विरोध करना भाई को पड़ा भारी, दबंगों में पीटा


बुलंदशहर, डस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना शिकारपुर तहसील क्षेत्र के गांव करीला में बहन पर अभद्र टिप्पणी करने का विरोध करना भाई को भारी पड़ गया। दबंगों ने उसके साथ जमकर मारपीट की जिससे वह घायल हो गया। युवक को अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया है।
आपको बता दें कि शिकारपुर तहसील क्षेत्र के गांव करीला निवासी युवक अपनी बहन को दवाई दिलाकर गांव जा रहा था। इसी दौरान हलवाई की दुकान पर बैठे युवकों ने अभद्र टिप्पणी की। भाई द्वारा टिप्पणी का विरोध करने पर दबंगों ने उसे पीटा जिससे वह घायल हो गया। घायल युवक को अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया जहां उसका उपचार जारी है।



RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments