बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना छतारी में एक व्यक्ति के साथ सरेआम मारपीट करने का मामला सामने आया है। तीन दबंगों ने स्योज्ञान पुत्र तुलाराम से जाति सूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए गाली-गलौज करने लगे। पीड़ित द्वारा विरोध करने पर दबंगों ने उसे जान से मारने की कोशिश की। राहगीरों को आते देख दबंग मौके से फरार हो गए। स्थानीय पुलिस ने घायल का मेडिकल कराया। पीड़ित ने थाने में तहरीर देते हुए कार्यवाही की मांग की। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
व्यक्ति के साथ दबंगों ने की मारपीट
0
111
RELATED ARTICLES


