Friday, September 12, 2025
HomeFeaturedBULANDSHAHR CITY NEWS || बुलंदशहर शहर खबरदबंगों ने महिला के साथ की मार पिटाई, बचाने आई बहन हुई...

दबंगों ने महिला के साथ की मार पिटाई, बचाने आई बहन हुई घायल


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना बुलंदशहर नगर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला इस्लामाबाद में दबंगों ने एक महिला के घर में घुसकर लाठी डंडों से हमला कर दिया। महिला को जान से करने के नियत से दबंगों ने चाकू से वार किया तो पीड़ित महिला की बहन ने हाथ रोक लिया। इस दौरान उनके अंगूठे पर गंभीर चोट आई है। पीड़िता ने मामले से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र देते हुए कार्यवाही की मांग की है।
आपको बता दें कि महिला ने एसएसपी को शिकायती पत्र देते हुए बताया कि कुछ दबंग उनके घर में लाठी-डंडे लेकर घुस आए। दबंगों ने महिला के साथ गाली गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी। महिला के चिल्लाने की आवाज सुनकर आसपास के लोग वह महिला की बहन को आता देख दबंगों ने जान से मारने की नीयत से पेट में चाकू मारने की कोशिश की। महिला की बहन ने चाकू को पकड़ ले दौरान उसका अंगूठा की हड्डी कट गई और अंगूठा लटक गया। दबंग जान से मारने की देते हुए फरार हो गए। मामले में बुलंदशहर जिले की पुलिस ने थाना प्रभारी कोतवाली नगर को जांच कर कार्रवाई करने हेतु निर्देशित किया है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है।




RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments