बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर में हज यात्रा 2026 के लिए चयनित हज यात्रियों के लिए राहत भरी खबर है। हज कमेटी ने दूसरी किश्त जमा करने की अंतिम तिथि बढ़ा दी है। अब चयनित यात्री 1.25 लाख रुपये की दूसरी किश्त 7 नवंबर तक जमा कर सकते हैं। पहले यह अंतिम तिथि 31 अक्टूबर निर्धारित थी।
हज प्रशिक्षण एवं टीकाकरण केंद्र प्रभारी हाजी नूर मोहम्मद कुरैशी ने बताया कि हज यात्री निर्धारित पे स्लिप के माध्यम से स्टेट बैंक ऑफ इंडिया या यूनियन बैंक ऑफ इंडिया में राशि जमा कर सकते हैं। इसके अलावा हज कमेटी की आधिकारिक वेबसाइट hajcommittee.gov.in के माध्यम से ऑनलाइन नेट बैंकिंग से भी भुगतान किया जा सकता है।
हज यात्रा किश्त जमा करने की तिथि बढ़ी, अब 7 नवंबर तक कर सकेंगे भुगतान
RELATED ARTICLES



