Thursday, April 24, 2025
Google search engine
HomeFeaturedBULANDSHAHR CITY NEWS || बुलंदशहर शहर खबरमहिला दरोगा से दुष्कर्म का प्रयास करने वाला दरोगा पहुंचा जेल, निलंबित

महिला दरोगा से दुष्कर्म का प्रयास करने वाला दरोगा पहुंचा जेल, निलंबित


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): महिला दरोगा से दुष्कर्म का प्रयास करने वाले आरोपी दरोगा पर गाज गिरी है जिसे निलंबित कर दिया गया है। दरोगा के मोबाइल फोन से कई राज खुलने की उम्मीद है। आपको बता दें कि एसएसपी शैलेश कुमार पांडेय के निर्देश पर दरोगा मोहित राणा को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ दुष्कर्म के प्रयास और अनुसूचित जाति की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर रात को ही कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया। जानकारी के अनुसार, महिला दरोगा जनपद बुलंदशहर की मूल निवासी है। मोहित राणा भी जनपद बुलंदशहर का ही रहने वाला है। दरोगा मोहित का मुजफ्फरनगर में मकान बना हुआ है, लेकिन वर्तमान में वह नोएडा में रहता है। दरोगा मोहित के पिता भी पुलिस विभाग में तैनात थे। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार मोहित की नौकरी मृतक आश्रित कोटे के तहत 2013 में लगी थी। पुलिस में भर्ती होने के बाद सबसे पहले उसकी पोस्टिंग हाथरस में रही फिर हाथरस के बाद मैनपुरी भेजा गया। मैनपुरी से आठ माह पहले वह मथुरा आए थे। एसएसपी के निर्देश पर शुक्रवार को फोरेंसिक टीम थाने पर पहुंची। टीम ने आरोपी और पीड़िता के कमरे की जांच पड़ताल की। महिला दरोगा ने आरोप लगाते हुए बताया कि बुधवार को मोहित राणा नशे की हालत में था और वह उसे खींचकर अपने कमरे में ले जाना चाहता था। आरोपी दारोगा ने अपने मोबाइल से पीड़िता को कुछ ऐसी वीडियो दिखाई जिससे महिला आग बबूला हो गई। उसने वीडियो एसएसपी को भेजी। एसएसपी ने गुरुवार की रात को ही दुष्कर्म के प्रयास और अनुसूचित जाति की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार किया और कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया। इसके साथ ही उसे निलंबित भी कर दिया गया है। महिला दरोगा को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा।



RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments