बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना खुर्जा क्षेत्र में पति ने अपनी पत्नी की हत्या करने के बाद खुद भी फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। इसके बाद सूचना पर पहुंची पुलिस व फोरेंसिक टीम ने दोनों के शवो को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। आपको बता दें कि जंक्शन चौकी क्षेत्र के गांव भिंडौर के रहने वाले 45 वर्षीय वेदन उर्फ वेदराम, अपनी 42 वर्षीय पत्नी भूरी देवी के साथ बुधवार की सुबह खेत पर कार्य करने गया था। खेत में घरेलू विवाद के चलते वेदन ने चाकू से अपनी पत्नी भूरी देवी का गला रेत कर हत्या कर दी। इसके बाद खुद भी बाग में पेड़ पर रस्सी से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। दोनों के शवो को देख खेत में हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस और फोरेंसिक टीम ने जांच करते हुए दोनों के शवो को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। गुरुवार की सुबह पति-पत्नी के शव पोस्टमार्टम के बाद गांव पहुंचा जिसके बाद गमगीन माहौल में दोनों का अंतिम संस्कार किया गया।
गमगीन माहौल में पति-पत्नी का अंतिम संस्कार
0
147
Previous article
Next article
RELATED ARTICLES


