बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना अहार क्षेत्र में एक युवक ने गृह कलेश के चलते परेशान होकर शनिवार की देर शाम फांसी का फंदा लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया हैं। मृतक के पास से एक सुसाइन नोट भी मिला हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही हैं।
आपको बता दें कि मृतक की पहचान 40 वर्षीय आसिफ उर्फ सुल्तान पुत्र सुलेमान के रुप में हुई हैं। वह मजदूरी करता था। मृतक आसिफ उर्फ सुल्तान का एक बेटा और एक बेटी हैं। जानकारी के अनुसार, पिछले कुछ दिनों से आसिफ का अपनी पत्नी से विवाद चल रहा था। मृतक की पत्नी पानीपत में अपने बहनोई के यहा चली गई थी जिसके कारण आसिफ काफी परेशान चल रहा था। शनिवार को आसिफ अपने छत पर बने कमरे में गया और देर शाम तक नीचे नही आया। जब परिजन छत पर जाकर देखा तो कमरे में पंखे के कुंदे से फांसी पर लटका आसिफ का शव मिला। शव को देख परिजन काफी घबरा गए। शोर की आवाज सुनकर आसपास के लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के पास से एक सुसाइन नोट मिला हैं। पुलिस मामले की हर पहलु पर जांच कर रही हैं।
गृह कलेश के चलते व्यक्ति ने दी जान
RELATED ARTICLES




