बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के औरंगाबाद के मेन बाजार स्थित मंदिर वाली गली में पाइपलाइन लीकेज ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। गली में बिछाई गई पाइपलाइन से लगातार पानी रिसने के कारण सड़क पर हर वक्त पानी बहता रहता है। हालत यह है कि जगह-जगह गड्ढे बन गए हैं और पानी की बर्बादी के साथ-साथ सड़क भी जर्जर होती जा रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि पाइपलाइन कई जगह से उभर आई है, जो कभी भी वाहनों की चपेट में आकर फट सकती है, जिससे बड़ा हादसा हो सकता है। रोजाना सैकड़ों लीटर पानी यूं ही बह रहा है, जिससे एक ओर पानी की किल्लत झेल रहे इलाकों के लिए चिंता बढ़ रही है, वहीं दूसरी ओर लोगों को आने-जाने में दिक्कतें हो रही हैं। क्षेत्रवासियों ने प्रशासन से जल्द से जल्द पाइपलाइन की मरम्मत कराने और पानी की बर्बादी रोकने की मांग की है।
HomeFeaturedAURANGABAD NEWS || औरंगाबाद खबरमेन बाजार में हर वक्त बह रहा पानी, पाइपलाइन लीकेज से परेशान...
मेन बाजार में हर वक्त बह रहा पानी, पाइपलाइन लीकेज से परेशान लोग
0
76
- Tags
- Bulandshahr
Previous article
Next article
RELATED ARTICLES


