बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के समस्त थानों में शनिवार को थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान डीएम व एसएसपी ने थाना खुर्जा देहात में लोगों की फरियाद सुनी। अन्य थानों में भी फरियादियों की फरियाद को सुना गया। शासन के निर्देश है कि समय सीमा के भीतर, गुणवत्ता के साथ शिकायतों का निस्तारण हो। अधिकारियों ने शनिवार को थाना समाधान दिवस के तहत थाना परिसरों में थाना समाधान दिवस लगाया जहां आए हुए फरियादियों को सुना और मौके पर शिकायत के निस्तारण करने का प्रयास भी किया।
थाना समाधान दिवस में सुनी फरियादियों की समस्याएं
RELATED ARTICLES



