बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर में सड़क पर स्टंटबाजी और यातायात नियमों की खुलेआम धज्जियां उड़ाने वाले हुड़दंगियों पर पुलिस ने सख्त कार्रवाई की है। ट्रैफिक पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो स्कॉर्पियो गाड़ियों को सीज कर दिया, साथ ही दोनों वाहनों पर 20-20 हजार रुपये का चालान भी काटा गया है। मामले में पुलिस ने दोनों गाड़ियों के ड्राइवरों को हिरासत में ले लिया है।
आपको बता दें कि स्याना कोतवाली क्षेत्र के गांव बरौली के पास दो स्कॉर्पियो कारों की छतों पर आधा दर्जन युवक बैठकर खतरनाक तरीके से स्टंटबाजी और शोबाजी कर रहे थे। इस दौरान हाईवे पर अन्य वाहन चालकों की जान भी जोखिम में डाली जा रही थी। घटना का वीडियो सामने आने के बाद पुलिस हरकत में आई और तत्काल कार्रवाई करते हुए दोनों गाड़ियों को जब्त कर लिया तथा पुलिस ने दोनों गाड़ियों का 20-20 हजार रूपए का चालान भी किया है। पुलिस ने दोनों गाड़ियों के चालकों को भी हिरासत में ले लिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि इस तरह की लापरवाही और कानून तोड़ने वालों के खिलाफ आगे भी कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी।
स्कॉर्पियो की छत पर चढ़कर हुड़दंग करने वाले हुड़दंगियों की गाड़ी सीज, कटा 20-20 हजार का चालान व ड्राइवर हिरासत में
RELATED ARTICLES



