Monday, September 1, 2025
HomeFeaturedKHURJA NAGAR NEWS || खुर्जा नगर खबरमहिला ने एंबुलेंस में दिया बच्ची को जन्म

महिला ने एंबुलेंस में दिया बच्ची को जन्म


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के खुर्जा तहसील क्षेत्र में रविवार को एक महिला ने एंबुलेंस में बच्ची को जन्म दिया। एंबुलेंस में कृष्ण पाल सिंह, रेखा देवी और आशा कार्यकर्ता की मदद से सुरक्षित प्रसव हुआ जिसके बाद परिजनों ने एंबुलेंस स्टाफ का आभार जताया तथा दंपति ने सरकारी स्वास्थ्य सेवाओं की सराहना की।
आपको बता दें कि गांव यूसुफपुर मलगोसा की रहने वाली हुसैन बानो को रविवार को प्रसव पीड़ा शुरू हुई। आशा कार्यकर्ता ने मामले से एंबुलेंस को अवगत कराया। सूचना मिलते ही 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंची और महिला को अस्पताल ले जाने लगी। रास्ते में ही अचानक महिला को प्रसव पीड़ा तेज होने लगी जिसके बाद एम्बुलेंस में ही कृष्ण पाल सिंह, रेखा देवी और आशा कार्यकर्ता की मदद से सुरक्षित प्रसव हुआ। महिला ने एक बच्ची को जन्म दिया। मां और बच्ची दोनों स्वस्थ हैं उन्हें खुर्जा के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। हुसैन बानो के पति हैदर अली और परिजनों ने एंबुलेंस स्टाफ का आभार व्यक्त किया।




RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments