बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना बुलंदशहर कोतवाली नगर क्षेत्र में चोरों ने एक मकान को निशाना बनाकर नकदी और लाखों रुपये के जेवरात पर हाथ साफ कर दिया। चोरी की वारदात के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। पीड़ित राजवीर सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह पहासू नगर स्थित उमा पाटीदार नर्सिंग होम के सामने मकान में किराए पर रहते हैं। 27 अगस्त को वह अपने कुछ स्वजन के साथ अपने गांव चले गए थे। 28 अगस्त की शाम जब वह वापस मकान पर पहुंचे तो मुख्य गेट और कमरे के ताले टूटे हुए मिले। अंदर जाकर देखा तो कमरों में सामान बिखरा पड़ा था।
पीड़ित के मुताबिक, चोर घर से करीब 15 हजार रुपये की नकदी और लाखों रुपये के सोने-चांदी के जेवरात चोरी कर ले गए। पीड़ित ने मामले की शिकायत कोतवाली नगर पुलिस से की है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही चोरी की वारदात का खुलासा करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
दिनदहाड़े लाखों की चोरी, ताला तोड़कर नकदी व जेवरात ले गए चोर
RELATED ARTICLES


