Wednesday, March 4, 2026
HomeFeaturedSAYANA NEWS || स्याना खबरचोरों ने आठ दुकानों का तोड़ा ताला, करीब दो लाख रुपए नकद...

चोरों ने आठ दुकानों का तोड़ा ताला, करीब दो लाख रुपए नकद व अन्य सामान लेकर हुए फरार


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना स्याना कोतवाली क्षेत्र की अनाज मंडी को चोरों ने बीती रात अपना निशाना बना लिया। इस दौरान चोर आठ दुकानों का ताला तोड़कर करीब दो लाख रुपए नकद व अन्य सामान चोरी कर फरार हो गए। व्यापारियों ने तहरीर देते हुए कार्यवाही की मांग की। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुटी गई।
आपको बता दें कि व्यापारियों का कहना हैं कि रविवार की सुबह जब वह अपनी दुकान पर पहुंचे और दुकान का शटर उठाया तो पीछे का शटर खुला देख उनके होश उड़ गए। जब उन्होंने देखा तो सारा सामान बिखरा हुआ था और गले में रखी नकदी गायब थी। इसके बाद आठ दुकानों के भी ताले टूटे मिलें। इसके बाद मंडी में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। व्यापारियों हंगामा करते हुए धरने पर बैठ गए। पुलिस ने प्राप्त तहरीर के आधार पर मामले में मुकदमा दर्ज किया और मामले के खुलासे के लिए तीन टीमों का गठन किया। जल्द ही मामले का खुलासा कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।



RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments