Saturday, April 11, 2026
HomeFeaturedKHURJA NAGAR NEWS || खुर्जा नगर खबरपरचून के दुकान को चोरों ने बनाया निशाना, हजारों की नकदी लेकर...

परचून के दुकान को चोरों ने बनाया निशाना, हजारों की नकदी लेकर हुए फरार


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना खुर्जा क्षेत्र के जेवर अड्डे चौराहा स्थित एक परचून के दुकान को मंगलवार की देर रात चोरों ने अपना निशाना बना लिया। चोर दुकान का ताला तोड़कर अंदर दाखिल हुए और हजारों रुपए का सामान चोरी कर फरार हो गए। इसके बाद पीड़ित थाने पहुंचा और मामले में तहरीर देते हुए अज्ञात चोरों के खिलाफ कार्यवाही की मांग की।
आपको बता दें कि कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला पुराना बाजार निवासी प्रथम शर्मा ने बताया कि उनकी जेवर अड्डा चौराहे के पास परचून की दुकान है। मंगलवार के रात करीब दस बजे दुकानदार दुकान बंद कर अपने घर चला गया था। बुधवार की सुबह आसपास मौजूद दुकानदारों ने सूचना दी कि उनके दुकान का ताला टूटा हुआ है जिसके बाद पीड़ित दुकान पर पहुंचा और टूटा ताला देख उसके होश उड़ गए। इसके बाद पीड़ित दुकानदार अंदर दाखिल हुआ तो दुकान से करीब 50 हजार रूपए की नकदी, सोने की बाली और परचून का सामान गायब था। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि मामले में प्राप्त तहरीर के आधार पर पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस जांच कर रही है।



RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments