Tuesday, January 27, 2026
HomeFeaturedNARSENA NEWS || नरसेना खबरगंगा में मछली का शिकार करते तीन शिकारियों को रंगे हाथों पकड़ा

गंगा में मछली का शिकार करते तीन शिकारियों को रंगे हाथों पकड़ा


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर की बुगरासी चौकी क्षेत्र के गांव भगवानपुर में गंगा नदी में अवैध रूप से मछलियों का शिकार करते हुए तीन युवकों को स्थानीय लोगों ने रंगे हाथों पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
आपको बता दें कि मामला बुगरासी चौकी क्षेत्र के गांव भगवानपुर स्थित गंगा घाट का है, जहां नाव में बैठकर शिकारी खुलेआम मछलियों का शिकार कर रहे थे। स्थानीय ग्रामीणों को जब गंगा में संदिग्ध गतिविधि नजर आई तो उन्होंने तुरंत मौके पर पहुंचकर शिकारियों को पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। शिकारियों के कब्जे से बड़ी संख्या में मछलियां बरामद की गई हैं। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपियों से पूछताछ शुरू की। पुलिस का कहना है कि जांच के आधार पर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।



RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments