बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के जहांगीराबाद क्षेत्र के कुदैना- जयरामपुर मार्ग पर स्कूल बस की चपेट में आने से किशोरी की मौत के मामले में पुलिस ने बस चालक, देव विद्या पब्लिक स्कूल के प्रबंधक समेत तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। आरोप है कि बस चालक ने बिना देखे बस को आगे बढ़ा दिया जिससे किशोरी उसकी चपेट में आ गई थी। लापरवाही के कारण किशोरी की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई थी।
आपको बता दें कि माधोगढ़ के रहने वाले पिता अमित ने पुलिस को तहरीर देते हुए बताया कि उनकी पुत्री दिव्यांशी जाडौल स्थित देव विद्या पब्लिक स्कूल में यूकेजी की छात्रा थी। रोजाना की तरह किशोरी स्कूल बस से विद्यालय आना-जाना करती थी। कुदैना- जयरामपुर मार्ग पर बस के पहुंचने पर बच्ची नीचे उतरी। आरोप है कि चालक ने बच्ची के नीचे उतरने का ध्यान नहीं दिया और लापरवाही से बस को आगे बढ़ा दिया। किशोरी दिव्यांशी बस के पिछले पहियों की चपेट में आ गई जिसके बाद उसकी मौत हो गई थी। आरोप यह भी है कि बस चालक इस दौरान फोन पर बातें कर रहा था। स्थानीय लोगों के द्वारा शोर मचाने पर बस चालक में बस नहीं रोकी।
सीओ शशांक श्रीवास्तव ने बताया कि मृतका किशोरी दिव्यांशी के पिता की तहरीर के आधार पर बस चालक हितेश, स्कूल प्रबंधक प्रेमपाल और प्रबंधन से जुड़े टिंकू के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस जांच में जुटी हुई है।
यूकेजी की सात वर्षीय छात्रा की मौत के मामले में बस चालक, देव विद्या पब्लिक स्कूल के प्रबंधक समेत तीन पर मुकदमा
RELATED ARTICLES


