Sunday, February 8, 2026
HomeFeaturedBULANDSHAHR CITY NEWS || बुलंदशहर शहर खबरत्योहारों पर यातायात पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 28 वाहन चालान व एक...

त्योहारों पर यातायात पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 28 वाहन चालान व एक बस सीज कर 2.51 लाख का लगा जुर्माना


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर में त्योहारों के मद्देनज़र जनपदीय पुलिस और यातायात विभाग ने सड़क सुरक्षा और नियमों के पालन को लेकर सख्ती दिखाते हुए विशेष अभियान चलाया। इस दौरान नियमों का उल्लंघन करने वाले चालकों पर कड़ी कार्रवाई की गई। अभियान के तहत 28 वाहनों के चालान किए गए, वहीं एक बस को सीज कर दिया गया। पुलिस ने कुल 2.51 लाख रुपए का जुर्माना वसूल किया।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार, दीपावली और अन्य आगामी पर्वों को देखते हुए जनपदभर में यातायात व्यवस्था को दुरुस्त रखने के लिए विशेष चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इस दौरान बिना हेलमेट, बिना सीट बेल्ट, ओवरलोडिंग, और अन्य उल्लंघनों पर सख्ती बरती जा रही है। यातायात निरीक्षक ने बताया कि त्योहारों के दौरान बढ़ती भीड़ को देखते हुए आमजन की सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है। नियम तोड़ने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।



RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments