बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना नरोरा क्षेत्र के बेलोंन मंदिर के पास दर्दनाक सड़क हादसे में एक महिला की मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
आपको बता दें कि थाना नरौरा प्रभारी ने जानकारी देते हुए बताया कि मृतक महिला का नाम सीमा है, जो बेलोंन मंदिर दर्शन करने आई थी। दर्शन के बाद महिला एक बस के पीछे बैठकर विश्राम कर रही थी। इसी दौरान बस चालक ने बिना पीछे देखे बस को बैक कर दिया, जिससे महिला बस के टायर के नीचे आ गई और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को संभाला। पुलिस का कहना है कि मामले में जांच कर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।
बेलोंन मंदिर के पास दर्दनाक हादसा: बस के टायर के नीचे आने से महिला की मौत
RELATED ARTICLES



