बुलंदशहर, डस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के सिकंदराबाद-ककोड़ मार्ग पर गांव दुल्हैरा के पास स्थित विद्याज्ञान स्कूल के पास एक बाइक व स्कूटी की भिड़ंत हो गई। हादसे में स्कूटी सवार ट्रांसजेंडर सुरैया की मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में ले लिया। वहीं घायल 26 वर्षीय बाइक सवार को अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया। मृतक ट्रांसजेंडर की पहचान सिकंदराबाद के वैर निवासी 25 वर्षीय सुरैया के रुप में हुई हैं।
आपको बता दें कि मृतक ट्रांसजेंडर सुरैया के परिजनों ने बताया कि वह बुलंदशहर में रहती थी। बीच-बीच में परिवार के लोगों से मिलने के लिए आती रहती थी। गुरुवार को वह स्कूटी से परिवार के लोगों से मिलने के लिए आई थी। परिवार से मिलकर बुलंदशहर वापस जा रही थी। जैसे ही वह सिकंदराबाद-ककोड़ मार्ग पर गांव दुल्हैरा के पास स्थित विद्याज्ञान स्कूल के पास पहुंची तो सामने से आ रहे बाइक सवार ने स्कूटी में टक्कर मार दी। टक्कर के बाद राहगीरों की भीड़ एकत्र हो गई। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को नियंत्रण में किया और शव को अपने कब्जे में ले लिया। वहीं 26 वर्षीय घायल जैतपुर निवासी को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। मृतका की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हैं।
सड़क हादसे में स्कूटी सवार ट्रांसजेंडर की मौत
RELATED ARTICLES



