बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर में दिवाली के त्योहार पर यात्रियों की सुविधा के लिए इस बार भी बुलंदशहर रोडवेज डिपो ने विशेष तैयारी शुरू कर दी है। हर साल की तरह इस वर्ष भी अतिरिक्त रोडवेज बसों का संचालन किया जाएगा, ताकि यात्रियों को भीड़भाड़ के बीच किसी परेशानी का सामना न करना पड़े। बुलंदशहर डिपो के एआरएम परमानंद ने बताया कि त्योहार के सीजन में यात्रियों की संख्या कई गुना बढ़ जाती है, क्योंकि बड़ी संख्या में लोग रोज़गार या पढ़ाई के सिलसिले में बाहर से अपने घर लौटते हैं। इसी को देखते हुए सभी प्रमुख रूटों पर अतिरिक्त बसें चलाई जाएंगी और बसों के फेरे भी बढ़ाए जा रहे हैं। इन सभी के लिए रूट चार्ट तैयार कराया जा रहा है।
दिवाली पर सफर होगा आसान: बुलंदशहर डिपो से चलेंगी अतिरिक्त रोडवेज बसें
RELATED ARTICLES