बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना बुलंदशहर देहात कोतवाली क्षेत्र की पुलिस ने चेकिंग के दौरान दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है जिनके कब्जे से पुलिस को 2.130 किलोग्राम अवैध गांजा, एक मोबाइल फोन व एक मोटरसाइकिल बरामद हुई है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान शिवम चौधरी पुत्र धर्मेन्द्र सिंह निवासी ततारपुर थाना कोतवाली नगर जनपद बुलन्दशहर तथा मनोज कुमार पुत्र बच्चन सिंह निवासी मौसमगढ थाना कोतवाली देहात जनपद बुलन्दशहर के रूप में हुई है। अभियुक्त की गिरफ्तारी एवं बरामदगी के संबंध में थाना कोतवाली देहत पर मुअसं-503/25 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत कर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही करते हुए अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जा रहा है।
HomeFeaturedBULANDSHAHR DEHAT NEWS || बुलंदशहर देहात खबर2.130 किलोग्राम अवैध गांजे के साथ दो आरोपी गिरफ्तार


