बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना अगौता की पुलिस ने दो शराब तस्करों को गिरफ्तार किया है जिनके कब्जे से पुलिस को 25 पेटी (1200 पव्वे) अवैध देशी शराब (कीमत करीब 85,000/- रुपये) व 01 कार बरामद हुई है।
आपको बता दें कि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बुलन्दशहर दिनेश कुमार सिंह के कुशल निर्देशन में जनपद में अपराधों पर अंकुश लगाये जाने हेतु अपराधियो के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत 01 अप्रैल 2026 को थाना अगौता पुलिस द्वारा चैकिंग के दौरान 02 शातिर शराब तस्करों को ग्राम पवसरा-औरंगाबाद रोड़ से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान आकाश पुत्र किशन प्रताप निवासी ग्राम बिसुन्धरा थाना औरंगाबाद जनपद बुलन्दशहर तथा विकास पुत्र महेश निवासी ग्राम बिसुन्धरा थाना औरंगाबाद जनपद बुलन्दशहर के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों को जेल भेज दिया है।
25 पेटी शराब के साथ दो आरोपी गिरफ्तार
RELATED ARTICLES



