बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना खानपुर पुलिस ने शुक्रवार को चेकिंग के दौरान दो आरोपियों को चोरी की बाइक के साथ गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान अब्दुल्ला पुत्र फहीमुल्ला निवासी मौ० बागवाला कस्वा व थाना खानपुर जनपद बुलन्दशहर तथा आसिक पुत्र आबिद निवासी मौ० नेकजन वार्ड कस्बा व थाना खानपुर जनपद बुलन्दशहर के रूप में हुई है। आरोपियों के कब्जे से पुलिस को चोरी की तीन मोटरसाइकिल बरामद हुई है। गिरफ्तार आरोपी शातिर किस्म के वाहन चोर हैं। जो आस पास के जनपदों में मोटरसाइकिल चोरी करते हैं। फिर उन्हें बेचकर आर्थिक व भौतिक लाभ अर्जित करते हैं। आरोपियों से बरामद मोटरसाइकिलो को कनेक्ट किया गया है। पुलिस ने आरोपियों को जेल भेज दिया है।
दो आरोपी चोरी की बाइक के साथ गिरफ्तार
0
5
RELATED ARTICLES



