बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना पहासू क्षेत्र के गांव सुरजावली में मामूली बात पर गुस्साई सौतेली मां ने ढाई वर्षीय मासूम बच्ची की बेरहमी से पिटाई कर दी जिससे उसकी हालत गंभीर हो गई। परिजन बच्ची को आनन-फानन में अस्पताल लेकर पहुंचे जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
आपको बता दें कि जानकारी के अनुसार, बच्ची की पिटाई किसी मामूली घरेलू बात को लेकर की गई थी, लेकिन पिटाई के बाद मासूम की जान चली गई। घटना के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है और गांव का माहौल गमगीन है। सूचना मिलते ही पहासू थाना पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में ले लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है। पुलिस का कहना है कि मामले में वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
सौतेली मां ने ढाई साल की बच्ची को पीट-पीटकर मार डाला, गांव में मातम
RELATED ARTICLES



