बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के नरौरा क्षेत्र के कार्तिक पूर्णिमा मेले में सेल्फी लेने के दौरान दो भाई गंगा में डूब गए। हादसे के बाद लोगों में भगदड़ मच गई। तत्काल गोताखोरों ने रेस्कयू ऑपरेशन चलाकर एक भाई को सकुशल बरामद कर लिया, लेकिन दूसरे भाई का कुछ पता नहीं चला हैं। सूचना मिलते ही पुलिस व अधिकारीगण मौके पर पहुंचे। गोताखोरों की टीम दूसरे भाई की तलाश करने में जुटी हुई हैं।
आपको बता दें कि मामला बुधवार का हैं। अलीगढ़ जिले से एक परिवार नरौरा में गंगा स्नान के लिए आया हुआ था। परिवार गंगा स्नान के लिए निर्धारित घाटों की बजाय नदी के एक बंदे (किनारे के उभरे भाग) पर चला गया था, जहां आमतौर पर कोई स्नान नहीं करता। दोनों भाई का सेल्फी के दौरान पैर फिसला और वह गंगा में डूब गए। घटना की जानकारी मिलते ही गोताखोरों की टीम ने तत्काल रेस्कयू ऑरेशन चलाया और एक भाई को बचा लिया, लेकिन दूसरा भाई गंगा की तेज धारा में बह गया। स्थानीय गोताखोरों व एनडीआरएफ टीम ने तुरंत रेस्क्यू अभियान शुरू किया। लगभग चार घंटे तक चले लगातार रेस्क्यू ऑपरेशन के बावजूद अभी तक लापता युवक का कोई सुराग नहीं लग सका है। पुलिस और एनडीआरएफ की टीमें अभी भी मौके पर सर्च ऑपरेशन में जुटी हुई हैं।
दो भाई सेल्फी के चक्कर में गंगा में डूबे, एक को बचाया व दूसरा भाई लापता
RELATED ARTICLES




