बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना शिकारपुर में प्राथमिक विद्यालय मानपुर गांव के सरकारी सबमर्सिबल चोरी होने के दो माह बाद एसपी के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज की है। 26 जून 2026 को सहायक अध्यापक सौरभ कुमार ने थाने में तहरीर दी। आरोप है कि बार-बार प्रयास के बावजूद रिपोर्ट दर्ज नहीं की। 24 अगस्त 2026 को पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर थाना पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज करने की मांग की गई थी। सीओ प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस अधीक्षक के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज करके जांच की जा रही है।
सरकारी सबमर्सिबल चोरी के मामले में दो माह बाद मुकदमा
RELATED ARTICLES


