बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना जहांगीराबाद क्षेत्र के गांव रिवाड़ा में सोमवार को दो पक्ष आमने-सामने आ गए। इस दौरान दोनों पक्षों में जमकर लाठी-डंडे चले। मारपीट में कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और कुछ नामजदों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, 26 जनवरी 2026 को दोपहर लगभग डेढ़ बजे पीआरवी डायल 112 के माध्यम से पुलिस को सूचना मिली कि गांव रिवाड़ा में दो समुदाय आमने-सामने हैं और एक-दूसरे पर लाठी-डंडों से हमला कर रहे हैं। सूचना मिलते ही थाना जहांगीराबाद पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस को देखते ही दोनों पक्ष मौके से भाग निकले। इसके बाद पुलिस ने ग्रामीणों से पूछताछ कर घटना की जानकारी जुटाई गई। ग्रामीणों ने बताया कि एक पक्ष के युवक की मोटरसाइकिल सड़क किनारे खड़ी बेलगाड़ी से टकरा गई थी। इसी बात को लेकर कहासुनी शुरू हुई, जो बाद में मारपीट में बदल गई। दोनों ओर से जमकर लाठी-डंडों चले जिससे कई लोग घायल हो गए। पुलिस ने घायलों का चिकित्सीय परीक्षण कराया है और घटना के संबंध में दोनों समुदायों के नामजद लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी संजेश कुमार ने बताया कि गांव में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल तैनात कर दिया गया है और मामले की निष्पक्ष जांच की जा रही है।
मोटरसाइकिल व बैलगाड़ी की टक्कर में दो पक्षों में चले लाठी-डंडे
RELATED ARTICLES



