Monday, February 23, 2026
HomeFeaturedAURANGABAD NEWS || औरंगाबाद खबरअज्ञात वाहन को बचाने के चक्कर में दो ट्रैक्टर-ट्रोलियां भिड़ी, एक मौत...

अज्ञात वाहन को बचाने के चक्कर में दो ट्रैक्टर-ट्रोलियां भिड़ी, एक मौत व एक घायल


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना औरंगाबाद क्षेत्र के गांव जाडौल में सोमवार की सुबह एक अज्ञात वाहन को बचाने के चक्कर में दो ट्रैक्टर ट्रोलियां आपस में भिड़ गई। हादसे में एक ट्रैक्टर चालक की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद लोगों की भिड़े एकत्र हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया तथा गंभीर रूप से घायल चालक को अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया।
आपको बता दें कि जानकारी के अनुसार, गांव जाडौल के पास एक अज्ञात वाहन को बचाने के चक्कर में दो ट्रैक्टर ट्रॉलियां आपस में टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि एक चालक की मौके पर ही मौत हो गई तथा दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। दोनों ट्रैक्टर ट्रॉलियां में गन्ना लदा हुआ था। मृतक की पहचान गांव जाडौल निवासी रघुनाथ सिंह के रूप में हुई है। युवक की मौत से परिवार में कोहराम मचा है। वहीं दूसरे का इलाज जारी है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।



RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments