बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के खुर्जा में जीरो पॉवर्टी अभियान के क्रम में अरनिया ब्लॉक क्षेत्र के 1207 परिवारों को 17 सरकारी योजनाओं का लाभ मिलेगा। अरनिया के खंड विकास अधिकारी जसवंत सिंह ने बताया कि जीरो पॉवर्टी अभियान के अनुसार चिन्हित परिवारों का श्रम कार्ड, राशन कार्ड, आयुष्मान कार्ड बनाया जाएगा। आपको बता दें कि प्रदेश सरकार की ओर से अक्टूबर 2024 में जीरो पॉवर्टी अभियान शुरू किया गया था। अरनिया खंड क्षेत्र में दिसंबर 2024 से जनवरी 2025 तक सभी 65 गांव में शासन की ओर से दिए गए मानकों के अनुरूप परिवारों का सर्वे हुआ। इसमें प्रत्येक गांव में से मानक के अनुसार अधिकतम 25 परिवारों का चयन करना था जिसके तहत ब्लाक की ओर से कुल 1207 परिवारों को चिन्हित किया गया। खंड विकास कार्यालय की ओर से सभी चिन्हित परिवारों का राशन कार्ड, श्रम कार्ड, आयुष्मान कार्ड, किसान सम्मान निधि, पेंशन आदि योजनाओं के आवेदन कराए जा रहे हैं।
जीरो पॉवर्टी अभियान के तहत 1207 परिवारों को 17 सरकारी योजनाओं को मिलेगा लाभ
RELATED ARTICLES