बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना चोला क्षेत्र के चोला रेलवे स्टेशन और गंगरोल हाल्ट के बीच शुक्रवार की सुबह करीब आठ बजे ट्रेन की चपेट में आने से एक अज्ञात युवक की मौत का मामला सामने आया हैं। हादसे के बाद स्थानीय लोगों में भगदड़ मच गई। उन्होंने मामले से पुलिस को अवगत कराया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया और आसपास लोगों से पूछताछ कर रही हैं। इसके साथ ही शव की शिनाख्त के भी प्रयास किए जा रहे हैं।
भारतीय जनता युवा मोर्चा के पूर्व स्याना मंडल मीडिया प्रभारी गौरव त्यागी स्याना की ओर से होली एवं ईद की दिली मुबारकबाद




